लक्ष्मणगढ़/बगड़िया बाल विद्या निकेतन के *पूर्व प्राचार्य जितेंद्र शर्मा* का आज असामयिक निधन हो गया। वार्ड 15 निवासी 71 वर्षीय शर्मा लगभग 4 दशक तक वाणिज्य के व्याख्याता रहे। वे एक आदर्श शिक्षक थे जिनके मार्गदर्शन में हजारों विद्यार्थियों ने शिक्षा ग्रहण की। उनका अंतिम संस्कार आज अपरान्ह जैपुरिया शमशान घाट पर किया जायेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को वैकुण्ठ में जगह दे और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की वेला में धैर्य प्रदान करे।
ॐ शान्ति ! शान्ति !! शान्ति !!
No comments:
Post a Comment