Saturday, 26 November 2016

मातम में बदल गयी खुशीः दुल्हा कर रहा था तोरण की तैयारी, दुल्हन की हुई मौत

अलवर/ ततारपुर.ततारपुर कस्बे के पास कुशाल बास रुंध की जाखड़ों की ढाणी में  बारात दरवाजे पर पहुंच गई। दूल्हा तोरण की तैयारी कर रहा था। सब कुछ हंसी-खुशी चल रहा था, अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। अचेत दुल्हन को परिजन रात को गुड़गांव ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। दुल्हन की मौत का समाचार मिलने पर बारात दरवाजे से लौट गई।बेटी पूजा की सगाई मुंडावर के सरायकलां निवासी जीतराम चौधरी के बेटे वीरपाल के साथ हुई थी। शुक्रवार रात गांव में बारात पहुंची। दूल्हा वीरपाल तोरण मारने के लिए दरवाजे पर आ चुका था। बाराती नाच-गा रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। घर में शादी के जोड़े में सजी बैठी दुल्हन पूजा को सहेलियों ने बारात आने की सूचना दी।- इसी बीच पूजा ने बताया कि उसके सिर में तेज दर्द हो रहा है। परिजनों ने डॉक्टर को बुलाया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। कुछ देर में पूजा अचेत हो गई।

No comments:

Post a Comment