रैवासा (सीकर)गोपाष्टमी पर रैवासा गौशाला में पूज्य राघवाचार्य महाराज के सानिध्य में भव्य कार्यक्रम सम्पन हुआ। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र पारीक, भाजपा नेता बलवन्त चिरानिया, लक्ष्मणगढ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष व भाजपा नेता विष्णु भूत, समाज सेवी पन्नालाल सारडा, पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा आदि मंचस्थ अतिथि थे। इस अवसर भामाशाह सहित गोपालकों का सम्मान किया गया। सुश्री नन्दनी त्यागी ने शानदार भजनो की प्रस्तुति दी। विष्णु भूत ने रैवासा गोशाला को 21 हजार रूपये देने की घोषणा की। सभी वक्ताओं ने गौ सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताया। समारोह में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, पवन मोदी, रामस्वरूप बजाज, दिनेश बियाणी, कांति पंसारी, सुरेश अग्रवाल, अनिल बंसल, शेर सिंह सूंडा सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment