उदयपुरवाटी। दीपावली के छठे दिन कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाए जाने वाले छठ पर्व पर रविवार को तीर्थराज लोहार्गल मेंश्रद्धालुओं का तांता रहा। हालांकि सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखण्ड , पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। लेकिन कार्तिक स्नान करने वाली यहां की महिलाओं के लिए भी यह पर्व अब शगल बनता जा रहा है।
कार्तिेेक का स्नान करने वाली महिलाओं ने लोहार्गल के सूर्य कुंड में स्नान किया और भगवान सूर्य नारायण का ध्यान कर छठ पूजा को लेकर जलते दीपक पानी में छोड़े। कार्तिक मास के इस छठ पूजा और स्नान को लेकर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता रहा। लोहार्गल में अनेक आर टे्रफिक जाम रहा और पुलिस की भी व्यवस्था नहीं थी।
No comments:
Post a Comment