खेकड़ा : क्षेत्र में एक गांव में एक महिला ने तीन युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीनों से पुलिस से शिकायत करने पर पति को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने दो नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया।
पीड़िता ने बताया कि पांच नवंबर की दोपहर वह घर में अकेली थी। पति मजदूरी पर गया था। करीब तीन बजे गांव के ही नूरहसन पुत्र मंजूर, सादाब पुत्र अफसर व एक अज्ञात उसके घर में घुस गए। आरोप है कि नूरहसन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों ने किसी से शिकायत करने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। रात को पति के मजदूरी से लौटने के बाद जानकारी दी, वह शिकायत लेकर गया तो आरोपियों ने गालीगलौच कर भगा दिया। अगले दिन पीड़िता शिकायत करने पुलिस चौकी में पहुंची तो वहां तैनात पुलिसवालों ने अभद्रता करते हुए उसे भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने पति संग जाकर बागपत एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश के बाद बुधवार को महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने नूरहसन पुत्र मंजूर, सादाब पुत्र अफसार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
R.g.
No comments:
Post a Comment